रिपोर्ट नसरुद्दीन अंसारी

लखीमपुर खीरी आज दिनांक 7.8.2026 को भारतीय किसान संगठन ने प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कुमार “पंकज” की देखरेख में जिला अध्यक्ष घनश्याम यादव के नेतृत्व में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला अधिकारी खीरी को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले बिलोबी हाल के सामने अंबेडकर पार्क में बैठक हुई प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कुमार “पंकज” जिला अध्यक्ष घनश्याम यादव और जिले के पदाधिकारी ने बाबा साहब को माल्या अर्पण किया इस दौरान देवेंद्र कुमार पंकज ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने कहा किसान भाइयों को समय से कुशलतापूर्वक खाद उपलब्ध कराई जाए और दलालों और बिजोलिया पर कठोर कार्रवाई की जाय ग्रामीण क्षेत्र में बिजली सप्लाई तत्काल सही कराई जाए ताकि छात्र-छात्राओं को पढ़ने और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को दिक्कत का सामना न करना पड़े जिले में भ्रष्टाचार की जड़े पनप रही है जिस पर तत्काल अंकुस लगाने की आवश्यकता है। प्रदेश सचिव कामिल उस्मानी ने कहा कि किसान देश की रीड है किसान पूरी दुनिया का पेट भरता है किसान का सम्मान सर्वोपरि है। लेकिन आज किसानों का ही उत्पीड़न हो रहा है प्रशासन को इस पर संज्ञान लेना चाहिए ।लखनऊ मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र वर्मा ने कहा की पूरी दुनिया का पेट भरने वाले किसानों का उत्पीड़न कर रही है भाजपा सरकार उन्हें समय से खाद और बिजली नहीं मिल पा रही है।जिला अध्यक्ष घनश्याम यादव ने कहा कि किसानों के साथ गलत व्यवहार हो रहा है उन्हें खाद के लिए बार-बार समिति के चक्कर लगाने पड़ते हैं फिर भी खाद समय से नहीं मिल पा रही है इसमें सुधार करने की आवश्यकता है ।भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने कहा ग्राम नरहर में अंबेडकर पार्क की जमीन पर कुछ दबंगों ने कब्जा कर रखा है प्रशासन ने जगह खाली करने का आदेश दे रखा है बावजूद उसके अभी तक पार्क की जमीन खाली नहीं हुई है जिसे तत्काल खाली कराया जाना चाहिए अन्यथा भारतीय किसान संगठन आर पार की लड़ाई लड़ने को बाध्य होगा जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंबिका वर्मा,, मोहम्मद इरफान गाज़ी प्रवक्ता,,मंजीत मौर्या,इकबाल अहमद,, रेहान गाज़ी,,अरुण वर्मा,,नदीम अहमद ,, पिंटू वर्मा,,शुभम रस्तोगी,, रवि वर्मा,,मो0 इरफान अल्वी,,अरविंद कुमार ,, कृष्णा रस्तोगी,,रामसागर गौतम ,, शहजाद अली,,दिनेश पांडे ,, विनीत कुमार,, विश्राम यादव,,राकेश यादव,,धीरज शुक्ला,,सोनू यादव,,शिवम विश्वकर्मा,,श्यामजी,, ओमप्रकाश,,रोहित राज,, विनीत राज,,रामबिहारी,,सरोज,,सुनील,,जगदीश,,कल्याण सिंह,,शिवसिंह,,धीर सिंह,,विश्वनाथ सिंह,,रामजी वर्मा,, धर्मेंद्र,,छोटू,,उमेश,,रवि वर्मा,,सोनू,, अरविंद कुमार,,राजवीर,, लतीफ,आदि काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed