फोटो खब़र
रिपोर्टर सलमान मलिक बिजनौर
मेन हैंड लाइन
कांवड़ियों की सेवा में लगी प्रीति पवार का अंदाज़ देख पुलिस का सर गर्व से ऊंचा
सब हेड लाइम
कोतवाली देहात थाने में तैनात है एस आई प्रीति पवार
कोतवाली देहात। हरिद्वार से गंगा जल लेकर अपने घरो को वापस जा रहे शिवभक्तों की सेवा के लिए कोतवाली देहात पुलिस भी पीछे नहीं है, मिशन शक्ति प्रभारी प्रीति पवार ने शिविर के माध्यम से शिवभक्तों को भोजन, फल से लेकर मेडिसिन तक वितरित कर खूब सेवा भाव में लगी देखी जा रही है।
आपको बतादें कि सावन माह के शुक्रवार को मिशन शक्ति प्रभारी प्रीति पवार ने थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में अपने अधिनियस्तो के साथ भोलो की सेवा के लिये नगर के अलग अलग स्थानों पर शिविर के माध्यम से शिवभक्तों की सेवा कर रही है। बताया जाता है कि हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहे भोलो को फल, पानी और खाना वितरित किया जा रहा है। प्रीति पवार ने सभी भोलो से किसी भी तरह की समस्या सम्बंधी जानकारी भी हासिल की। बताते चले कि
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र से लाखों कांवड़ियां हरिद्वार से गंगा जल लेकर बुलंदशहर सहित अन्य जनपदों के लिये यहां से होकर अपने अपने घर को रवाना होते हैं। जिस कारण कांवड़ियों की हर समय भारी संख्या बनी रहती है। प्रीति पवार कहती हैं कि पुलिस नियमों के साथ-साथ कानून के बंधनों में बंधी होती है। लेकिन बिजनौर जिले की पुलिस भी मानवता दिखने में पीछे नहीं है। कोतवाली देहात में तैनात महिला सिंघम प्रीति पवार पुलिस महकमें का न केवल कद बढ़ा रहीं हैं बल्कि यह भी संदेश दे रही है कि पुलिस कानून के बंधनों में बंधे होने के साथ-साथ वह इंसानियत निभाने में भी पीछे नहीं है।

![]()
