रुदौली के पूर्व विधायक रुश्दी मियां फिर गरीब परिवार के लिए बनें मसीहा बाराबंकी जिले के एक युवक का विदेश से मंगवाया शव
खुद एयरपोर्ट पर पहुंचकर रुश्दी जी ने शव को रिसीव कर परिजनों को सौंप
अनिल यादव मवई अयोध्या एम डी न्यूज
विदेश में अपनों को खोने के बाद शव को वतन लाने के लिए परेशान परिवार की मदद के लिए सपा के पूर्व मंत्री एवं रुदौली के पूर्व विधायक सैय्यद अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियां आगे आए। उनके प्रयास से सऊदी अरब में असमय मौत का शिकार हुए मोहम्मद असलम कुरैशी का शव शुक्रवार सुबह लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचा। रुश्दी मियां ने स्वयं एयरपोर्ट पहुंचकर शव को रिसीव किया।
सफदरगंज थाना क्षेत्र के कटरा बघौरा गांव निवासी मोहम्मद असलम कुरैशी की 21 जुलाई 2026 को सऊदी अरब के कतीब दम्माम में हार्टअटैक से मौत हो गई थी। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। सबसे बड़ी चिंता असलम के शव को भारत लाने की थी। परिजनों ने रुदौली के पूर्व विधायक रुश्दी मियां से संपर्क कर मदद की गुहार लगाई। परिवार की परेशानी को देखते हुए उन्होंने तत्काल पहल शुरू की और शव को भारत लाने की प्रक्रिया में सहयोग किया।शुक्रवार सुबह शव लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचा तो रुश्दी मियां खुद वहां पहुंचे और शव को रिसीव किया। इसके बाद शव परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया पूरी की गई। बताया जाता है कि विदेश में असमय मौत का शिकार हुए कई भारतीयों के शव अब तक रुश्दी मियां के प्रयास से वतन लाए जा चुके हैं। यही वजह है कि संकट की घड़ी में लोग उनसे मदद की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं।रुश्दी मियां का कहना है कि मुसीबत में फंसे व्यक्ति की मदद के लिए विधानसभा और जिले की सीमा मायने नहीं रखती। इस दौरान मृतक के भाई मोहम्मद मंसूर, मोहम्मद शुएब, राजितराम वर्मा, बाबा फरीद अहमद, कमलेश यादव, अमीर अली, मो. फैसल, यशपाल रावत, सुरजीत चौहान, साजिद राइन, नितिन यदुवंशी, अमरेश निषाद ,नदीम खान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

![]()
