दबंगई के दम पर स्कूल का गेट लगाकर बंद किया रास्ता, विरोध करने पर महिला से मारपीट
रिपोर्टर कृष्णानंद वर्मा एमडी न्यूज़
बाराबंकी। दरियाबाद थाना क्षेत्र के दीक्षितान मोहल्ला निवासी ललिता देवी ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर पड़ोसियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।पीड़िता ललिता देवी ने बताया कि पड़ोसी लालजी पांडेय गाटा संख्या 941 में निजी विद्यालय का संचालन कर रहे हैं। विद्यालय की भूमि से होकर ही तालाब पर जाने और बारिश का पानी निकलने का सार्वजनिक रास्ता है। आरोप है कि लालजी पांडेय ने दबंगई दिखाते हुए उस रास्ते पर गेट लगाकर उसे बंद कर दिया है।मंगलवार को जब ललिता देवी ने इसका विरोध किया तो लालजी पांडेय, शांति, सूर्यकांत ओम और जया मिश्रा ने उनके घर में घुसकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।पीड़िता का आरोप है कि घटना की सूचना स्थानीय थाने को दी गई, लेकिन पुलिस ने कोई सहयोग नहीं किया। इसके उल्टा विपक्षीगण पीड़िता को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दे रहे हैं। ललिता देवी ने पुलिस अधीक्षक से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और रास्ता खुलवाने की मांग की है। रिपोर्टर कृष्णानंद वर्मा

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *