भाजपाइयों ने निकाली भव्य बाइक रैली, गैरोड़ा पहुंचकर कैलाश वंदन यात्रा में हुए शामिल

संत शिरोमणि की कैलाश वंदन यात्रा को लेकर रविवार को शुजागंज मंडल में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। यात्रा में सहभागिता के लिए शुजागंज पेट्रोल पंप से भाजपा कार्यकर्ताओं और युवाओं ने भव्य बाइक रैली निकाली। हाथों में पार्टी के झंडे, सिर पर जोश और जुबां पर जयकारों के साथ निकली बाइक रैली ने पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना दिया।
बाइक रैली का नेतृत्व पूर्व प्रधान अरविंद वर्मा एवं समाजसेवी संतोष कुमार ने किया। वहीं रहीमगंज के अमन प्रधान भी बड़ी संख्या में युवाओं के साथ रैली में शामिल हुए। दर्जनों बाइक पर सवार कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ गैरोड़ा की ओर रवाना हुए।


शुजागंज से गैरोड़ा तक गूंजे जयकारे


बाइक रैली जैसे-जैसे आगे बढ़ी, कार्यकर्ताओं का उत्साह और बढ़ता गया। पार्टी के झंडों से सजी बाइकें और जयकारों की गूंज लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। जगह-जगह लोगों ने रैली को उत्सुकता से देखा और युवाओं के जोश की सराहना की।
रैली गैरोड़ा पहुंचकर कैलाश वंदन यात्रा में शामिल हुई, जहां बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु यात्रा का हिस्सा बने। रूदौली में विधायक रामचंद्र यादव की अगुवाई में आयोजित कैलाश वंदन यात्रा में कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं की भारी सहभागिता देखने को मिली।


युवाओं में दिखा खासा जोश


कैलाश वंदन यात्रा में सहभागिता के बाद बाइक रैली के पुनः शुजागंज लौटने और वहीं समापन होने की बात कही गई। पूरे कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और युवाओं में खासा उत्साह नजर आया।
शुजागंज से गैरोड़ा तक बाइक रैली ने जहां माहौल को भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बनाया, वहीं कार्यकर्ताओं की एकजुटता और जोश ने कैलाश वंदन यात्रा में नई ऊर्जा का संचार किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed