पत्रकार श्रवण तिवारी

सीतापुर। श्रावण मास में श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी राजा गणपति आर ने देवदेवेश्वर एवं श्यामनाथ मंदिर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रावण मास के दौरान मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह सुदृढ़ एवं सुचारु रहें।
डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी की जाएं। साथ ही मंदिर परिसर में व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की यात्रा को सुरक्षित एवं सुगम बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाए।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करने तथा श्रावण मास के दौरान व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *