MD न्यूज़
जिला महाराजगंज
रिपोर्टर स्वामीनाथ कुमार

बृजमनगंज थाना क्षेत्र के खड़खोड़ा गांव में रविवार देर रात हुई हत्या की घटना ने

इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस के मुताबिक,28 वर्षीय हजारी, जो मछली पालन का काम करता था, की हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि दूसरी बिरादरी की एक युवती से उसका लंबे समय से

प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिसे लेकर पहले भी विवाद हो चुका था। रविवार रात युवती के परिजन बातचीत के लिए उसके घर पहुंचे, जहां

कहासुनी मारपीट में बदल गई। आरोप है कि इसी दौरान धारदार हथियार से हमला कर हजारी को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। परिजन उसे सीएचसी लोटन लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत

घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बृजमनगंज पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार मामले की हर पहलू से जांच

की जा रही है। तहरीर व साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में एहतियातन पुलिस तैनात है और स्थिति पर लगातार नज़र रखी जा रही है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *