MD न्यूज़
जिला महाराजगंज
रिपोर्टर स्वामीनाथ कुमार

महराजगंज: पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कोर्ट भेजा गया –
महराजगंज। अपराध एवं

अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चौक पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में एक वांछित

अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में थाना चौक पुलिस ने मु0अ0सं0 136/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त नरेन्द्र को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ धारा 76, 65(1), 351(3) बीएनएस एवं

3/4(2) पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेज दिया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *