MD न्यूज़
जिला महाराजगंज
रिपोर्टर स्वामीनाथ कुमार
महराजगंज: 34 बोरी अवैध कद्दू बीज के साथ पिकअप चालक गिरफ्तार, 1360
किलो माल बरामद –
महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत निचलौल पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने रेगहिया बाजार के पास से 34 बोरी तृतीय देश के कद्दू बीज के साथ एक आरोपी को
गिरफ्तार किया है। बरामद कद्दू बीज का कुल वजन 1360 किलोग्राम बताया गया है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के
निर्देशन में अपराध, तस्करी और संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 11 अगस्त 2026 को थाना निचलौल पुलिस टीम और एसएसबी की संयुक्त टीम ने रेगहिया बाजार के पास संदिग्ध पिकअप को रोककर जांच की।
जांच के दौरान पिकअप वाहन से 34 बोरी तृतीय देश का कद्दू बीज बरामद हुआ। प्रत्येक बोरी में 40 किलोग्राम बीज था, जबकि कुल वजन 1360 किलोग्राम पाया गया। पुलिस ने मौके से पिकअप वाहन को भी कब्जे में लेते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी
गिरफ्तार आरोपी की पहचान विजय चौधरी पुत्र जिउत चौधरी, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम लक्ष्मीपुर, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है।
बरामदगी
34 बोरी तृतीय देश का कद्दू बीज
कुल वजन 1360 किलोग्राम
एक पिकअप वाहन संख्या UP 56 AT 1524
पुलिस के अनुसार मामले में कस्टम अधिनियम की धारा 111 के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त और बरामद माल को कस्टम ऑफिस निचलौल भेजा जा रहा है।

![]()
