MD NEWS बहुआयामी समाचार
रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर

​फतेहपुर जिले के ज्वालागंज स्थित कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को जिला व शहर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को धरातल पर मजबूत करने और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई।
​बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने सख्त तेवर दिखाते हुए पदाधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि कोई संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को निभाने में असमर्थ है, तो वह पदमुक्त हो सकता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अपनी मेहनत से देश भर में भाजपा की नीतियों को बेनकाब किया है। प्रयागराज में उमड़े जनसैलाब ने साबित कर दिया है कि जनता का विश्वास कांग्रेस पर बढ़ा है।
​शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने कहा कि राहुल गांधी आज भारत के भविष्य के रूप में उभरे हैं। उनके बढ़ते जनसमर्थन से भाजपा में बौखलाहट है।
​बैठक में कलीम उल्ला सिद्दीकी, देवी प्रकाश दुबे, प्रशांत शुक्ला और साजिया बानो समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान राम शंकर शुक्ला, जेपी पासवान, फजलुर्रहमान असलम, नीलम मौर्य, अतुल पासवान, राजीव श्रीवास्तव और आफताब अहमद सहित दर्जनों कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Loading

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *