बाराबंकी पुलिस द्वारा “निवेश सुरक्षा जागरूकता अभियान” के अंतर्गत साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

बाराबंकी। गल्ला मंडी में “उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल” के तत्वावधान में साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन एवं व्यापारियों को “इन्वेस्टमेंट फ्रॉड” (निवेश धोखाधड़ी) के प्रति जागरूक करना था। साइबर क्राइम सेल की टीम द्वारा उपस्थित लोगों को निवेश के नाम पर होने वाली ऑनलाइन एवं ऑफलाइन ठगी के तरीकों, उनके संकेतों और उनसे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
निवेश धोखाधड़ी से बचने के प्रमुख उपाय:
- किसी भी अनजान व्यक्ति या लुभावनी स्कीम (जल्दी और गारंटीड मुनाफे) के झांसे में न आएं।
- किसी भी निवेश ऐप या वेबसाइट पर पैसा लगाने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें।
- निवेश के नाम पर अज्ञात व्यक्ति के साथ अपना बैंक खाता विवरण, OTP, पासवर्ड या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें।
- सोशल मीडिया, टेलीग्राम, व्हाट्सएप या इंस्टाग्राम पर मिलने वाले संदिग्ध निवेश सुझावों से सावधान रहें।
- किसी भी संदिग्ध घटना की सूचना तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें।
- साइबर अपराध की शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग रिपोर्टर कृष्णानंद वर्मा
![]()
