रामपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव के रामपुर आगमन पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। रामपुर पहुंचने पर सपा नेता एडवोकेट रामबहादुर ने सैकड़ों समर्थकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उनका भव्य एवं जोरदार स्वागत किया।

श्री शिवपाल सिंह यादव रामपुर जेल में बंद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आज़म खान से मुलाकात करने तथा उनके परिवार से भेंट कर उनका हालचाल जानने के लिए रामपुर पहुंचे।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान एडवोकेट रामबहादुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं जोरदार नारेबाजी के साथ श्री शिवपाल सिंह यादव का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

इस अवसर पर एडवोकेट रामबहादुर ने कहा कि समाजवादी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने शीर्ष नेतृत्व और वरिष्ठ नेताओं के साथ पूरी मजबूती, निष्ठा और समर्पण के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि संघर्ष के इस दौर में संगठन की एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और समाजवादी कार्यकर्ता हर परिस्थिति में पार्टी नेतृत्व के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे।

स्वागत कार्यक्रम अमरपाल यादव, विकास यादव, अमित यादव, शाहरुख, पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, युवा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *