कहारपुर | महमूदाबाद | सीतापुर

ग्राम सभा खाफा के कहारपुर गांव निवासी काजल देवी के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार, काजल देवी आज शाम करीब 4 बजे महमूदाबाद में कॉपी-किताब खरीदने के लिए गई थीं। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है।

शाम से नहीं मिल रही कोई जानकारी

बताया गया कि महमूदाबाद जाने के बाद काजल देवी से संपर्क नहीं हो पा रहा है। परिजन उनकी तलाश में जुटे हुए हैं और आसपास के संभावित स्थानों पर जानकारी की जा रही है।

लोगों से मदद की अपील

परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को काजल देवी के बारे में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दें, तो तत्काल दिए गए मोबाइल नंबरों पर सूचना दें।

📱 इन नंबरों पर दें सूचना:
8887902499
8853282625
8127257238

सोशल मीडिया पर शेयर करने की अपील

परिजनों ने लोगों से अपील की है कि इस सूचना को अधिक से अधिक शेयर किया जाए, ताकि काजल देवी के बारे में जल्द जानकारी मिल सके और वह सुरक्षित अपने परिवार तक पहुंच सकें।

रिपोर्ट – श्रवण तिवारी

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *