रिपोर्ट आकाश मिश्र
बहुआयामी समाचार

लखीमपुर खीरी, 12 अगस्त 2026। कोतवाली मितौली पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। यह अभियान कोतवाली मितौली प्रभारी निरीक्षक महेश पाठक द्वारा चलाया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डा0 ख्याति गर्ग के निर्देशन में सम्पूर्ण जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मितौली के कुशल मार्ग दर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक मितौली महेश पाठक के नेतृत्व में कोतवाली मितौली खीरी की पुलिस टीम द्वारा 12.08.2026 को मु0अ0स0 321/26 धारा- 103(1)/115(2)/351(3)/191(2)/191(3) बी.एन.एस के वांछित अभियुक्तगण 1. विराज वर्मा पुत्र श्याम किशोर वर्मा उम्र करीब 23 वर्ष 2. सोनू राज पुत्र अनिल कुमार उम्र करीब 22 वर्ष 3. सक्षम कुमार पुत्र श्याम किशोर वर्मा उम्र करीब 25 वर्ष 4. सुभम पुत्र श्याम किशोर उम्र करीब 21 वर्ष 5. श्यामकिशोर वर्मा पुत्र राम विलास उम्र करीब 48 वर्ष सर्व निवासीगण खमरिया थाना मितौली जनपद खीरी को खमरिया मोड़ से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए संबंधित मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा गया ।

गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक महेश पाठक थाना मितौली खीरी, उप निरीक्षक उदयवीर यादव थाना मितौली खीरी, उप निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह थाना मितौली खीरी, हेड कांस्टेबल करुणेश वर्मा थाना मितौली खीरी, कांस्टेबल चमन कुमार थाना मितौली खीरी, कांस्टेबल सुगम कुमार थाना मितौली खीरी, कांस्टेबल ऋषभ सिंह थाना मितौली खीरी, कांस्टेबल दीपक कुमार थाना मितौली खीरी ने मिलकर अभियान को सफल बनाया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *