एमडी न्यूज़ समाचार
रिपोर्टर रवि चौहान

महादेवा बाराबंकी
लोधेश्वर महादेवा में आगामी स्वतंत्रता दिवस और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत विभिन्न जिलों और ग्रामीण क्षेत्रों में भव्य तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। भाजपा महादेवा मंडल अध्यक्ष की अगवाई व सुनील सिंह सेवक के संयोजन में यात्रा निकाली गई। हर घर तिरंगा के तहत तिरंगा यात्रा निकालकर भारतीय सेना के पराक्रम की गौरव गाथा जन-जन तक पहुंचाने, सीमा पर खड़े जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए निकल गई जिसमें अपने सैनिकों का उत्साह वर्धन व उनके पराक्रम को जन-जन तक पहुंचा जा सके। मंडल महादेव कार्यालय पर भाजपा नेत्री अल्का मिश्रा द्वारा आए हुए सभी कार्यकर्ताओं को तिरंगे का पटका डालकर तिरंगा देकर सम्मानित किया। तिरंगा यात्रा भाजपा नेत्री अल्का मिश्रा, पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह, रामनगर ब्लाक प्रमुख संजय तिवारी, शिव प्रकाश अवस्थी,सुनील सिंह सेवक,भाजपा पूर्व मंत्री सिद्धार्थ अवस्थी, किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रामबाबू द्विवेदी,मनोज श्रीवास्तव, राधा कृष्ण मिश्रा, सुधीर सिंह तिरंगा यात्रा भाजपा महादेवा मंडल कार्यालय से शुरू होकर लोधौरा चौराहे से महादेवा भ्रमण करते हुए रामनगर के लिए निकल गई, तिरंगा यात्रा की अगुवाई भाजपा महादेवा मंडल अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में निकाली गई यात्रा के दौरान लोगों ने भारत माता की जय, वंदेमातरम, जय हिंद की सेना ,जय हिंद के नारों के साथ डीजे की धुन पर देशभक्ति के गीत बजते रहे।भारतीय सेना के सैनिकों का मनोबल बढ़ाने के लिए जगह-जगह पर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है जिसका उद्देश्य भारतीय सेना के पराक्रम की गौरव गाथा को जन-जन तक पहुंचाना व सैनिकों का उत्साह बढ़ाया जा सके कि देश की जनता भारतीय सेना के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ी है। लोधौरा चौराहे पर तिरंगा यात्रा पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल इकाई लोधेश्वर महादेवा के अध्यक्ष अमित तिवारी,संदीप शुक्ला,सुमित अवस्थी, आदि व्यापार मंडल पदाधिकारियों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया,तिरंगा यात्रा में महादेव बूथ अध्यक्ष योगेश आनंद शर्मा लोधौरा बूथ अध्यक्ष सुमित अवस्थी रवि चौहान पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक शुक्ला, श्रवण शुक्ला ,विमल द्विवेदी,दुर्गेश सिंह,अमित अवस्थी, महेश तिवारी,पर्यावरण प्रेमी मोनू भास्कर क्षेत्र पंचायत सदस्य सतीश यादव,संदीप सिंह, अमित अवस्थी सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता, व्यापारी व ग्रामीण हुए शामिल। तिरंगा यात्रा की सुरक्षा में महादेवा पुलिस चौकी प्रभारी रजनीश कुमार पांडे , उप निरीक्षक रविंद्र सिंह हेड कांस्टेबल दे कांस्टेबल प्रमोद , जमशेर चौहान, कृपा शंकर, सहित सुरक्षाकर्मी तिरंगा यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था में यात्रा के साथ मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *