डेरापुर में मानवता की मिसाल: 5 दिन से मुंगिसापुर-खिरवा मार्ग पर पड़ी गौमाता के लिए मसीहा बने युवक, PRV डेरापुर भी मौके पर पहुंची डेरापुर, कानपुर देहात 13 अगस्त डेरापुर क्षेत्र के मुंगिसापुर खिरवा मार्ग पर पिछले 5 दिनों से बीमार अवस्था में सड़क किनारे पड़ी एक गाय के लिए आखिरकार मदद पहुंची ग्रामीणों की सूचना पर आज 112 PRV डेरापुर की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया PRV ने ही इस पूरे मामले की जानकारी दी। इसी दौरान एक स्थानीय युवक ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए बाल्टी में पानी लाकर अपने हाथों से गाय को पानी पिलाया 5 दिन से भूखी-प्यासी पड़ी गाय पानी मिलते ही पीने लगी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है स्थानीय लोगों ने UP 112 PRV डेरापुर टीम और गौसेवक युवक दोनों की सराहना की है ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पशु चिकित्सा विभाग की टीम भेजकर गाय का समुचित इलाज कराकर उसे गौशाला भिजवाया जाए UP पुलिस का मानवीय चेहरा एक बार फिर सामने आया है जहां PRV डेरापुर ने बेजुबान के लिए भी तत्परता दिखाई

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *