MD न्यूज़
जिला महाराजगंज
रिपोर्टर स्वामीनाथ कुमार

, MD न्यूज़। पुल तो बन गया, लेकिन जल-निकासी नहीं! किसानों के खेत बने तालाब, फसलें बर्बादी की कगार पर। नमस्कार, आप देख रहे हैं

MD न्यूज़। मैं हूँ स्वामीनाथ कुमार। आज हम आपको उत्तर प्रदेश के महाराजगंज ज़िले के धानी ब्लॉक अंतर्गत बैसारे क्षेत्र की एक गंभीर जन-समस्या दिखा रहे हैं। यहाँ पूल का निर्माण तो कर दिया गया, लेकिन

जल-निकासी के लिए उचित नाला नहीं बनाया गया। इसका नतीजा यह है कि बारिश का पानी खेतों में भर जाता है और किसानों की फसलें लगातार बर्बाद हो रही हैं। स्थानीय किसानों का

कहना है कि पुल बनने के बाद से यह समस्या लगातार बनी हुई है। हर बारिश में खेतों में पानी जमा हो जाता है, जिससे धान और अन्य

फसलों को भारी नुकसान पहुँचता है। किसानों की मेहनत और उनकी आर्थिक स्थिति दोनों पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर पुल निर्माण के साथ ही

जल-निकासी की व्यवस्था की गई होती, तो आज उन्हें इस परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। उनका अनुरोध है कि प्रशासन और संबंधित विभाग मौके का निरीक्षण कर जल्द से जल्द स्थायी समाधान करें, ताकि खेतों से पानी की निकासी हो सके और किसानों की फसल

सुरक्षित रह सके। MD न्यूज़ का वादा है कि वह इस मुद्दे को लगातार उठाता रहेगा और जब तक किसानों को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक जनता की आवाज़ मजबूती

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *