गोंडा से रिपोर्टर मदनलाल युवक की संदिग्ध मौत, गैर इरादतन हत्या का आरोप
गोंडा। क्षेत्र के रामापुर डिहवा निवासी राम किशोर के अनुसार, उनके भतीजे प्रिंस शर्मा को बुधवार शाम करीब 6:30 बजे गांव के ही कुलदीप और विकास, कुलदीप की बाइक से कहीं ले गए थे। परिजनों ने बताया कि देर रात तक प्रिंस के वापस नहीं आने पर फोन किया गया। फोन उठाने पर प्रिंस ने कुछ देर में घर लौटने की बात कही।
परिजनों के मुताबिक, देर रात दोबारा फोन करने पर कॉल रिसीव नहीं हुई। सुबह करीब 4 बजे विकास के पिता ननकन पाठक घर पहुंचे और बताया कि प्रिंस का एक्सीडेंट हो गया है। परिजनों का कहना है कि प्रिंस की मौत मौके पर ही हो चुकी थी।
मृतक के पिता का नाम घिर्राउ शर्मा और माता का नाम पूनम देवी बताया गया है। परिजनों ने मामले में गैर इरादतन हत्या का आरोप लगाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है और जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

गोंडा में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया गैर इरादतन हत्या का आरोप

बुधवार शाम दोस्तों के साथ निकला था प्रिंस शर्मा, सुबह मिली हादसे में मौत की खबर

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *