महराजगंज। सिन्दुरिया थाना पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के मामले में एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी सदर श्री अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला के नेतृत्व में सिन्दुरिया पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई।

​मिली जानकारी के अनुसार, उप-निरीक्षक मिथिलेश कुमार और कांस्टेबल धर्मवीर की टीम ने 12 अगस्त 2026 की रात लगभग 11:00 बजे कार्रवाई करते हुए अभियुक्त कन्हैया उर्फ अर्जुन (28 वर्ष) पुत्र सुरेंद्र, निवासी मुजहना बुजुर्ग (थाना सिन्दुरिया, जनपद महराजगंज) को गिरफ्तार किया।

​अभियुक्त के खिलाफ माननीय न्यायालय ए.सी.जे.एम. महराजगंज द्वारा मुकदमा संख्या 10388/2023 (धारा 294 और 504 भादवि) में वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed