धर्मेन्द्र कसौधन/ब्यूरो
निचलौल (महराजगंज)।पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के विशेष अभियान के तहत निचलौल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने दहेज हत्या (दहेज प्रताड़ना व हत्या) के दर्ज मामले में वांछित एक पुरुष और दो महिला अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
अमड़ी पुल से हुई गिरफ्तारी
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ (PPS) तथा क्षेत्राधिकारी निचलौल रविन्द्र सिंह (PPS) के मार्गदर्शन में और प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र राय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और पतारसी-सुरागरसी के आधार पर तीनों आरोपियों को अमड़ी पुल (थाना निचलौल) से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान
पकड़े गए तीनों अभियुक्त ग्राम मटरा धमऊर, थाना निचलौल, जनपद महराजगंज के निवासी हैं:
- अफरोज (पुत्र इस्लाम), उम्र 23 वर्ष
- गुलशन (पुत्री इस्लाम), उम्र 25 वर्ष
- शाहजहाँ (पत्नी फिरोज), उम्र 32 वर्ष
दर्ज मुकदमा एवं कानूनी कार्रवाई
आरोपियों पर दहेज के लिए शारीरिक हिंसा व मानसिक प्रताड़ना देकर हत्या करने का आरोप है। इस संबंध में थाना निचलौल पर मुकदमा अपराध संख्या 111/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 80(2), 85, 238B, 352 और 3/4 दहेज निषेध अधिनियम (DP Act) के अंतर्गत मामला पंजीकृत है। पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
- उप-निरीक्षक (उ0नि0) सूरज तिवारी
- हेड कॉन्स्टेबल (हे0का0) मनीष कुमार राय
- कॉन्स्टेबल आशुतोष कुमार
- महिला कॉन्स्टेबल सपना
- महिला कॉन्स्टेबल छोटी कुमारी
![]()
