महराजगंज, 13 अगस्त। विश्वकर्मा श्रम सम्मान (टूलकिट प्रशिक्षण) योजना वर्ष 2026-27 के तहत दस दिवसीय प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उपायुक्त उद्योग नीरज कुमार सिंह ने बताया कि चयन के लिए अलग-अलग ट्रेड और अंग्रेजी वर्णमाला के अनुसार साक्षात्कार की तिथियां निर्धारित की गई हैं।

जारी कार्यक्रम के अनुसार दर्जी ट्रेड के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 19 अगस्त को A से J, 20 अगस्त को K से N, 21 अगस्त को P से R तथा 22 अगस्त को S से Z अक्षर तक के नाम वाले अभ्यर्थियों का होगा।

इसके बाद हलवाई ट्रेड के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 24 अगस्त, बढ़ई ट्रेड का 25 अगस्त तथा नाई, लोहार, कुम्हार, राजमिस्त्री और धोबी ट्रेड के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 27 और 29 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। वहीं, सभी ट्रेडों में छूटे हुए अभ्यर्थियों के लिए 31 अगस्त को साक्षात्कार का अवसर निर्धारित किया गया है।सभी साक्षात्कार सुबह 11 बजे से उपायुक्त उद्योग कार्यालय, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, महराजगंज में होंगे।

अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के दौरान अपने मूल प्रमाण-पत्र साथ लाने होंगे। इनमें जाति प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और शैक्षिक योग्यता से संबंधित प्रमाण-पत्र प्रमुख हैं। विभाग ने अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि और समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने की अपील की है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *