रिपोर्टर आकाश मिश्र
बहुआयामी समाचार

लखीमपुर खीरी, 13 अगस्त 2026। बहुआयामी समाचार चैनल में चलाई गई खबर का असर आज दिखाई पड़ रहा है अधिकारियों ने संज्ञान में लेकर के सड़क किनारे की पट्टियों पर उगी झाड़ियां को साफ करवाना प्रारंभ कर दिया है।

आपको बता दें लखीमपुर खीरी जनपद के मितौली विकासखंड के अंतर्गत कस्ता- ममरी मार्ग पर सड़क के किनारे दोनों तरफ झाड़ियाँ उगी हुईं थीं, जिसके चलते राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। चूंकि श्रावण मास के चलते कांवरियों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था जिसकी खबर बहुआयामी समाचार में प्रकाशित की गई थी जिसको संज्ञान में लेते हुए आज जिम्मेदारों ने सड़क किनारे बुलडोजर चलवा कर झाड़ियां को साफ करवाया। उक्त सड़क साफ हो जाने पर पर्याप्त चौड़ी भी दिखाई पड़ रही है जिससे राहगीरों को निकलने में सुगमता प्राप्त हुई है। अभी भी कार्य प्रगति पर है। क्योंकि अभी भी सड़क के दोनों और झाड़ियां देखी जा सकती हैं अतः कार्य संतोषजनक नहीं कहा जा सकता।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *