चमरौआ विधानसभा में काशीपुर चौराहे से करनपुर तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयघोष से गूंजा क्षेत्र
एचडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल
लोकेशन रामपुर चमरा हुआ
जिला रिपोर्टर यूसुफ की रिपोर्ट
रामपुर, 13 अगस्त 2026।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत आज चमरौआ विधानसभा क्षेत्र में काशीपुर चौराहे से करनपुर तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
तिरंगा यात्रा के मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मोहन कुमार लोधी रहे, जबकि यात्रा के संयोजक जिला महामंत्री श्री रविंद्र सिंह ‘रवि’ रहे। यात्रा में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री अभय गुप्ता सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
यात्रा में चमरौआ विधानसभा के चारों मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश सैनी, सुखदेव चीमा, कांता प्रसाद लोधी एवं वीरपाल सहित जिला मंत्री श्यामल मिर्धा, ओम प्रकाश लोधी, देवेंद्र चौधरी ,भूकन लोधी, महेंद्र लोधी, केशव यादव, हर प्रसाद लोधी समेत सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
काशीपुर चौराहे से शुरू हुई तिरंगा यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए करनपुर तक पहुंची। यात्रा के दौरान देशभक्ति के गीतों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। हाथों में लहराते तिरंगे और ‘भारत माता की जय’ तथा ‘वंदे मातरम्’ के गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
यात्रा के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने देश के प्रति अपने सम्मान, प्रेम और राष्ट्रभक्ति की भावना का प्रदर्शन किया।
कार्यकर्ताओं ने ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाते हुए नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा देश की एकता, अखंडता एवं गौरव का उत्सव मनाने का आह्वान किया।

![]()
