नौहझील। कस्बा नौहझील स्थित सरस्वती शिक्षा मंदिर के प्रांगण में बुधवार को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विभिन्न विषयों पर चर्चा की।बैठक को संबोधित करते हुए बजरंग दल के प्रांतीय सहसंयोजक देवेंद्र कुमार ने देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने तथा समाज को आपसी भाईचारे और एकजुटता के साथ आगे बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने देशहित में संगठन की भूमिका और सामाजिक जिम्मेदारियों पर भी अपने विचार रखे।इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री विनय कुमार, जिला सेवा प्रमुख नरेंद्र कुमार, जिला समरसता प्रमुख मयंक जिंदल, प्रखंड प्रमुख दीपक गौतम, गोलू गो रक्षक तथा गौशाला के महावीर चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों और सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

रिपोर्टर अजय कुमार पत्रकार( नौहझील)

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *