बरेली। Md न्यूज़ से जितेंद्र कुमार गौतम व सुमन भारती कि रिपोर्ट सिविल लाइंस क्षेत्र में गुरुवार देर रात नगर निगम की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कचहरी के पास बने अधिवक्ताओं के करीब दो दर्जन अस्थायी चैंबरों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई रात करीब साढ़े दस बजे शुरू हुई और लगभग एक घंटे तक चली। पुलिस बल की मौजूदगी में हुई इस कार्रवाई के दौरान रास्ते पर वाहनों की आवाजाही भी रोक दी गई थी।

नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक, चैंबर मुख्य मार्ग के किनारे बनाए गए थे और इन्हें अतिक्रमण माना गया था। अधिकारियों का कहना है कि इनकी वजह से यातायात प्रभावित हो रहा था। निगम की ओर से पहले नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी भी दी गई थी, लेकिन चैंबर नहीं हटाए गए। इसके बाद देर रात ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।

बताया गया कि कार्रवाई के दौरान विरोध की आशंका को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। नगर निगम की टीम के पहुंचने की सूचना मिलने पर कुछ अधिवक्ता मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक अधिकांश चैंबर ध्वस्त किए जा चुके थे।

देर रात हुई इस कार्रवाई को लेकर अधिवक्ताओं में नाराजगी देखने को मिली। वहीं नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि कार्रवाई नियमानुसार अतिक्रमण हटाने के लिए की गई है। घटना के बाद क्षेत्र में देर रात तक चर्चाओं का दौर जारी रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *