आगरा थाना खंदौली पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस ने दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर चार चांदी की पायल, ₹8430 की नकदी और चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार बरामद किए हैं। आरोपियों ने पूछताछ में खंदौली क्षेत्र में व अन्य चोरी की वारदातों को अंजाम देना भी स्वीकार किया है।

प्रभारी निरीक्षक खंदौली उपेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 29 जून को गांव पुरालोधी में एक बंद पड़े घर से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ले गये थे। 16 जुलाई को कस्बे के पड़ाव चौराहा स्थित परचून की दुकान की छत का जाल हटाकर सामानऔर नगदी की चोरी की गईं थी। पांच अगस्त को यमुना एक्सप्रेस वे के सहारे एक दुकान से परचून का सामान और नकदी चोरी कर शातिर भाग निकले थे। बुधवार को पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस मार्ग पर गांव खेड़िया जाने वाली सड़क के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से चार सफेद धातु की पायल, 8430 रुपये, एक पाइपनुमा रॉड, एक लोहे की रॉड, एक बड़ी और छह छोटी मास्टर चाबी बरामद हुईं है।

आरोपियों की पहचान अनिल पुत्र विजय सिंह निवासी गांव बास अमरू, थाना खंदौली और राजकुमार उर्फ राजा पुत्र रामबाबू निवासी टेढ़ी बगिया, थाना ट्रांस यमुना, आगरा के रूप में हुई है।

रिपोर्ट राजा पाठक

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed