चन्दौली: इंडियन रोटी बैंक चन्दौली के द्वारा 15 अगस्त 2026 को देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इंडियन रोटी बैंक मुगलसराय चंदौली टीम के कार्यालय पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। टीम के सदस्यों ने राष्ट्रध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में इंडियन रोटी बैंक चंदौली के मुख्य स्वास्थ्य सलाहकार हाजी डॉ. हुजैफा, उप-मुख्य स्वास्थ्य सलाहकार डॉ. गुंजन गौरव, मुख्य कानून सलाहकार आरिफ खान, मोहम्मद फकरुद्दीन सहित टीम के कई सदस्य मौजूद रहे।इस अवसर पर टीम की ओर से देश की एकता, भाईचारे और समाजसेवा के संकल्प को दोहराया गया। टीम पदाधिकारियों ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सेवा करना और समाज में आपसी सहयोग एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करना संगठन का प्रमुख उद्देश्य है।
कार्यक्रम में शोएब खान, शहला शाहाब, आरिफ खान, हाजी डॉ. हुजैफा, डॉ. गुंजन गौरव, सोनी विश्वकर्मा, मोहसिन आजम, फैयाज़ अंसारी, फरमान अहमद, मोहम्मद हुसैन, मोहम्मद रिजवान, सन्नी, जकरिया, समीम, फैसल एवं जिया उल हक समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इंडियन रोटी बैंक मुगलसराय चंदौली टीम ने सभी देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *