बाजना। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को आंगनवाड़ी केंद्र पर देशभक्ति और उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन आजाद हिंद के जिला अध्यक्ष मथुरा दीपक कुमार एवं नौहझील ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सूर्यवंशी ने सहभागिता की।

इस अवसर पर पदाधिकारियों ने आंगनवाड़ी केंद्र पर मौजूद बच्चों से मुलाकात की और उन्हें मिठाई वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश का भविष्य आज के बच्चे हैं। बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ देश, समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करनी चाहिए। उन्होंने बच्चों को मेहनत, अनुशासन और आपसी भाईचारे के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। मिठाई वितरण के दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी नजर आई।

उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर अपने विचार साझा किए और देश की एकता, अखंडता एवं प्रगति के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मीना शर्मा सहित केंद्र से जुड़े बच्चे एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का माहौल देशभक्ति और उत्साह से सराबोर रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed