बरेली। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली द्वारा आवास/कैम्प कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देकर देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का संकल्प लिया।

इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। पुलिसकर्मियों ने देश की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और जनसेवा के प्रति पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच मिष्ठान का वितरण किया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिसकर्मियों में देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम का उत्साह देखने को मिला।
रिपोर्ट: जितेंद्र कुमार गौतम | MD न्यूज़, बरेली
![]()
