वीरांगना अवंतीबाई लोधी की 195 वीं जयंती के अवसर पर निकाली विशाल शोभा यात्रा

रिपोर्टर रजनीश कुमार

पूर्व मंत्री लाखन सिंह राजपूत रहे मुख्य अतिथि, डॉ. ऋचा राजपूत रहीं विशिष्ट अतिथि

औरैया / अजीतमल
महारानी वीरांगना अवंतीबाई लोधी जी की जयंती पर रविवार को बीघेपुर से बाबरपुर तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ कृष्ण कुमार उर्फ टिल्लू राजपूत द्वारा किया गया। यात्रा अटसू -कुल्हुरुआ मार्ग से गुजरते हुए महावीर राजपूत टेस्टी नमक निर्माता, बाबरपुर के यहां संपन्न हुई।

इस दौरान “वीरांगना अवंतीबाई लोधी अमर रहें” के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. ऋचा राजपूत भाजपा नेत्री मौजूद रहीं।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शिवेंद्र राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष आसाराम कक्कू, मनीष राजपूत, हरिकृष्ण सभासद, अरविंद राजपूत, विपिन कुशवाहा, राजा सिंह, नारायन सिंह, पूर्व विधायक मोहर सिंह, पूर्व विधायक मदन सिंह गौतम, सर्वेश बाबू गौतम, बलवीर सिंह, महेश राजपूत, अजय राजपूत, मनु राजपूत, यशवीर सिखरवार, ओमी गुप्ता, धनपत, कल्लू पाल, अशोक चक्र, जिला पंचायत सदस्य सोनू सेंगर सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।

सुरक्षा व्यवस्था कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार, क्राइम निरीक्षक राम चंद व चौकी प्रभारी अटसू अभय प्रताप सिंह समस्त स्टाफ के नेतृत्व में रही।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed