रिपोर्टर आकाश मिश्र
बहुआयामी समाचार

लखीमपुर खीरी, 17 अगस्त 2026। सनातन धर्म समिति कस्ता द्वारा अवतेंद्र सिंह कस्ता के नेतृत्व में सैकड़ो कांवरियों का जत्था मोटरसाइकिलों से फर्रुखाबाद पांचाल घाट के लिए रवाना हुआ।
लखीमपुर खीरी जनपद के मितौली क्षेत्र के अंतर्गत कस्ता कस्बे से कल रविवार को कांवरियों का यह दल श्रावण मास के तीसरे सोमवार को गोला गोकर्णनाथ स्थित भगवान शिव के मंदिर में अभिषेक पूजन अर्चन हेतु भेजा गया। यह दल कस्ता स्थित पर्वतेश्वर नाथ शिव मंदिर से शिवपूजन अर्चन करके फर्रुखाबाद स्थित पांचाल घाट के लिए रवाना हुए तथा कांवर भरकर वापस लाकर शिव मंदिर गोला में भगवान शिव पर जलाभिषेक करेंगे श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला।
पर्वतेश्वर नाथ शिव मंदिर पर कस्ता सहित रेवाना, बबोना. गणेशपुर के युवाओं द्वारा भोले शंकर के नारे लगाते हुए सनातन धर्म समिति की जय जयकार करते हुए कष्ट हरण मंदिर होते हुए पांचाल घाट के लिए रवाना हुए।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed