साविलियन विद्यालय टेड़वा में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
रिपोर्टर:- विनीत तिवारी
एम डी न्यूज
टेड़वा। साविलियन विद्यालय टेड़वा में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने देशभक्ति की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान विटोली देवी उपस्थित रहीं। वहीं प्रधान प्रतिनिधि जय प्रकाश तिवारी एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुधीर वर्मा ने कार्यक्रम में सहभागिता की। प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व और देश के स्वतंत्रता संग्राम के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर विद्यालय की सहायक अध्यापिकाएं दीपाली शुक्ला, प्रिया श्रीवास्तव, आकांक्षा भारद्वाज, गुंजा यादव सहित संतोष दीक्षित एवं SMC अध्यक्ष अतुल शुक्ला व विद्यालय की सभी रसोइयों की उपस्थिति रही। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और उत्साह से गूंज उठा। उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए अपने कर्तव्यों का पालन करने का संकल्प लिया। अंत में सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

![]()
