इस अवसर पर पंचायत सहायक पूजा देवी, अतुल शुक्ला (डेली न्यूज) सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं देश के वीर शहीदों को नमन करते हुए उनके बलिदान को याद किया गया। ग्राम प्रधान एवं प्रधान प्रतिनिधि ने सभी ग्रामवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे के साथ ग्राम पंचायत के विकास में सहयोग करने की अपील की।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed