MD न्यूज़
जिला महाराजगंज
रिपोर्टर स्वामीनाथ कुमार

तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन लोग घायल; एक की हालत गंभीर

बृजमनगंज/महराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र में रविवार रात तेज रफ्तार के चलते सड़क हादसा हो गया। बृजमनगंज-लेहरा मार्ग पर भगवानपुर के पास रात करीब 8 बजे दो बाइकों की

आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही बृजमनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल बृजमनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायलों की पहचान मुड़िहया निवासी धर्मेंद्र और नागेंद्र तथा मगनूजोत निवासी जावेद के रूप में बताई गई है।

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल नागेंद्र कुमार को बेहतर इलाज के लिए सिद्धार्थनगर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य घायलों का उपचार

बृजमनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी रहा।
सड़क पर फैली मिट्टी-बालू बनी परेशानी

स्थानीय लोगों का कहना है कि बृजमनगंज-लेहरा मार्ग पर कई स्थानों पर लंबे समय से मिट्टी और बालू के ढेर पड़े हैं।
ट्रैक्टर-ट्रॉली से निर्माण सामग्री ले जाने के दौरान मिट्टी और बालू सड़क पर फैल जाती है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी होती है और

फिसलन के कारण दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है।
लोगों के अनुसार इस मार्ग पर आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती हैं। करीब तीन दिन पहले भी मोटरसाइकिल और ई-रिक्शा की भिड़ंत में मोटरसाइकिल चालक घायल हुआ था।

स्थानीय निवासियों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से सड़क पर फैली मिट्टी-बालू हटाने, गड्ढों की मरम्मत कराने और मार्ग की स्थिति सुधारने की मांग की है, ताकि भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने घायलों के परिजनों को सूचना दे दी है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

MD न्यूज़ | महराजगंज
जनता की आवाज़, खबर आपके आसपास की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed