निचलौल/महराजगंज। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। इसी क्रम में महराजगंज जनपद के 317 सिसवा विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की ओर से दावेदारी पेश कर रहे गौरीशंकर गुप्ता उर्फ फौजी भैया के नेतृत्व में स्थानीय ग्राम सभा खोन्हौली मे एक बूथ सम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि गाजीपुर सदर विधायक जय किशन साहू रहे।आयोजित बूथ सम्मेलन में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं,महिलाओं, युवाओं, और बुजुर्गों सहित समर्थकों की भीड़ जुटी। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गाजीपुर सदर विधायक जयकिशन साहू रहे। उन्होंने अपने संबोधन में भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए किसानों, युवाओं और महिलाओं से जुड़े मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, युवाओं की समस्याएं, भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक तथा किसानों की परेशानियां आज भी बड़े सवाल हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

सम्मेलन में गौरीशंकर गुप्ता उर्फ फौजी भैया ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार जताते हुए क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने तथा जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनाव को लेकर अपनी तैयारियों और संगठनात्मक गतिविधियों पर भी चर्चा की।

इस बूथ सम्मेलन के दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे पत्रकार बंधुओं को साल भेंटकर सम्मानित किया गया। आयोजकों की ओर से पत्रकारों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करते हुए उन्हें शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान पत्रकारों ने कार्यक्रम को कवरेज करते हुए आयोजन की गतिविधियों को जनता तक पहुंचाया।सम्मान समारोह के दौरान आयोजकों ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकार समाज और जनता के बीच महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पत्रकारों का सम्मान समाज में उनकी जिम्मेदार भूमिका के प्रति सम्मान का प्रतीक है।

इस अवसर पर अमित चौबे, भोरिक यादव, सद्दाम अली, रामलाल गुप्ता, ऋषिकेश यादव सहित समाजवादी पार्टी के तमाम कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। सम्मेलन में उमड़ी भीड़ को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से सपा के शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed