पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में डुमरियागंज ब्लॉक सभागार में राशन कार्ड वितरण और लाभांश वृद्धि कार्यक्रम संपन्न
रिपोर्टर अनमोल श्रीवास्तव
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। स्थानीय ब्लॉक सभागार में पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं कुशल नेतृत्व में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के उचित दर विक्रेताओं (राशन डीलरों) के लाभांश में वृद्धि तथा ई-पॉस फीडबैक प्रणाली के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित राशन डीलरों और आमजन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने प्रदेश सरकार के इन निर्णयों को ऐतिहासिक बताया।इस अवसर पर मुख्य रूप से जानकारी दी गई कि राज्य के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं का लाभांश ₹0.90 से बढ़ाकर ₹1.25 प्रति कुंतल कर दिया गया है। इसके साथ ही, सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए ‘सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी’ के अंतर्गत ‘ई-पॉस आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली’ का विधिवत शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के कर-कमलों द्वारा पात्र लाभार्थियों को नए राशन कार्ड वितरित किए गए, जिससे योजना के लाभुकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने सभी को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के यशस्वी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार पारदर्शी और जनहितकारी व्यवस्था स्थापित करने की दिशा में निरंतर नए आयाम गढ़ रही है।प्रमुख उपस्थिति:कार्यक्रम के दौरान आपूर्ति निरीक्षक मुकेश कुमार, अंकित श्रीवास्तव, अभिषेक त्रिपाठी, युवराज, बद्री प्रसाद, राजू अग्रहरि, राजकुमार अग्रहरि सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक, खाद्य विभाग के अधिकारी और भारी संख्या में उचित दर विक्रेता उपस्थित रहे

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed