एम, डी, न्यूज़, चैनल। मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद, की रिपोर्ट।

मुज़फ्फरनगर, थाना रामराज। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा, व जानसठ क्षेत्र अधिकारी ऋषिका सिंह ,के दिशा निर्देशन में वांछितो के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत। एवंम थाना रामराज प्रभारी ज्ञानेंद्र सिरोही, के कुशल नेतृत्व में दिनांक,16,08,2026, को वादिया ने थाना रामराज पर तहरीर देकर बताया कि। अरुण पुत्र सुरेंद्र निवासी ग्राम हुसैनपुर थाना रामराज जनपद मुजफ्फरनगर मेरी नाबालिक पुत्री को बहला फुसला कर भागाकर ले गया है। थाना रामराज पुलिस टीम द्वारा तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। तथा जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। रामराज थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिरोही ने बताया कि अभियुक्त थाना रामराज पुलिस द्वारा पूर्व में भी पोक्सो एक्ट मे जेल भेजा गया था। वह करीब ,1, साल बाद जेल से वापस आया। तथा फिर से वादिया की नाबालिक पुत्री को बहला फूसला कर भगाकर ले गया। रामराज थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिरोही द्वारा थाना रामराज पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम में शामिल हुसैनपुर चौकी प्रभारी हर्षित शर्मा, कांस्टेबल सुशील कुमार, महिला कांस्टेबल अनीता, द्वारा जल्द कार्यवाही करते हुए।आज दिनांक 17,08,2026,को अरुण पुत्र सुरेंद्र निवासी ग्राम हुसैनपुर थाना रामराज जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया गया है।तथा फिर से अभियुक्त को पोक्सो एक्ट में थाना रामराज पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed