MD NEWS बहुआयामी समाचार
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख – रोहित जैन (दभेड़ी वाले), बुढ़ाना मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर। थाना रतनपुरी पुलिस ने 17 अगस्त 2026 की रात पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो काली भैंसें, एक बुलेरो गाड़ी, 315 बोर का तमंचा, कारतूस और एक चाकू बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, बडसू रजवाहे से फुलत की ओर जाने वाले रास्ते पर पीतम सिंह की मूर्ति के पास पुलिस टीम को बुलेरो गाड़ी नंबर UP15HT-8847 संदिग्ध हालत में आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने गाड़ी को रुकने का इशारा किया, लेकिन उसमें सवार लोगों ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।

इसके बाद उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह ने पुलिस बल के साथ संदिग्ध बुलेरो का पीछा किया और घेराबंदी कर उसमें सवार दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हकीकत पुत्र मोमीन और खालिद पुत्र नसीर, निवासी ग्राम जसड़ सुल्तानपुर, थाना सरूरपुर, जनपद मेरठ के रूप में हुई।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से रियावली नंगला से चोरी की गई दो काली भैंसें बरामद हुईं। ये भैंसें रहीस पुत्र जुल्फकार और मुस्तकीम के घर से चोरी किए जाने की जानकारी सामने आई है। इस मामले में थाना रतनपुरी पर मुकदमा संख्या 126/26, धारा 305/331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज था।

बरामदगी का विवरण

पुलिस ने हकीकत के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया, जबकि खालिद के कब्जे से एक चाकू बरामद हुआ। इसके अलावा चोरी की दो काली भैंसें और बुलेरो गाड़ी नंबर UP15HT-8847 भी बरामद की गई। बुलेरो को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया है।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। हकीकत के खिलाफ सरूरपुर और रतनपुरी थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं, जबकि खालिद के खिलाफ भी चोरी और आर्म्स एक्ट सहित मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। रतनपुरी पुलिस की इस कार्रवाई से चोरी की घटना का सफल अनावरण होने का दावा किया गया है।

👮 गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक गजेन्द्र सिंह, आरक्षी 1774 नरेश कुमार, रिजर्व कांस्टेबल 1096 विष्णु कुमार, आरक्षी 2463 शिवकुमार और आरक्षी 1532 सचिन गौतम शामिल रहे।

यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक रतनपुरी राकेश कुमार के नेतृत्व में की गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed