रिपोर्ट- श्रवण तिवारी

सीतापुर। विकासखंड पहला स्थित ग्राम पंचायत खाफा के स्वशा गांव में पूर्व माध्यमिक विद्यालय में देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर विद्यालय के मुख्य गेट और कार्यालय की दराज का ताला तोड़कर परिसर में दाखिल हुए। सुबह विद्यालय पहुंचने पर चोरी की जानकारी हुई, जिसके बाद विद्यालय प्रशासन और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
चोरों ने स्मार्ट क्लास की एक बैटरी, स्टोर रूम से गैस सिलेंडर, चूल्हा, जंगला, आटा, चावल, सरसों का तेल और खाना बनाने के कुछ बर्तन चोरी कर लिए। चोरी के चलते विद्यालय की दैनिक व्यवस्थाएं प्रभावित होने की आशंका है।
प्रधानाचार्य शिल्पी रानी ने घटना के संबंध में थाना सदरपुर और खंड शिक्षा अधिकारी को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस प्रशासन को भी दे दी गई है।
प्रधानाचार्य शिल्पी रानी के अनुसार, विद्यालय में चोरी की यह चौथी घटना है। इससे पहले भी तीन बार चोरी हो चुकी है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed