रिपोर्ट – श्रवण तिवारी

सीतापुर। श्रावण मास के तृतीय सोमवार के दृष्टिगत जिलाधिकारी डाॅ. राजागणपति आर. एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने थानगांव क्षेत्र के चहलारी घाट तथा पत्थर शिवाला बीसवां पहुंचकर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
इस दौरान अधिकारियों ने घाट एवं मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और कांवड़ियों के आवागमन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मौके पर तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने श्रावण सोमवार के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हों, इसके लिए पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed