महराजगंज:जनपद महराजगंज में अपराधियों और फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष धरपकड़ अभियान के तहत निचलौल थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने विभिन्न गंभीर धाराओं में लंबे समय से वांछित चल रहे दो गैर-जमानती वारंटियों (NBW) को उनके गांव से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया और कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया।

घर पर दबिश देकर दबोचा

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी निचलौल रवीन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र राय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर उप-निरीक्षक रुपेश दुबे और हेड कांस्टेबल धीरज गौड़ ने ग्राम बजहा उर्फ अहिरौली में दबिश देकर दोनों वारंटियों को धर दबोचा।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

  • मोहर पुत्र मल्लू (उम्र लगभग 74 वर्ष)
  • मधई पुत्र कन्हई (उम्र लगभग 72 वर्ष) (दोनों निवासी: ग्राम बजहा उर्फ अहिरौली, थाना निचलौल, जनपद महराजगंज)

संबंधित मामला

दोनों अभियुक्त मुकदमा अपराध संख्या 1283/10, धारा 147, 323, 452, 427 IPC के तहत न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) में वांछित चल रहे थे। पुलिस की इस तत्परता से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के प्रति कड़ा संदेश गया है। 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed