बृजमनगंज पुलिस की कार्रवाई, 17 साल पुराने मामले में वारंटी गिरफ्तार –
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की

गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बृजमनगंज पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने न्यायालय से जारी एनबीडब्ल्यू वारंट के अनुपालन में एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अर्जुन केवट पुत्र लालमन, उम्र करीब 38 वर्ष, निवासी बचगंगपुर टोला जगरबन्धनपुर, थाना बृजमनगंज, जनपद

महराजगंज के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध वर्ष 2009 में थाना बृजमनगंज में धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब बनाने और बेचने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में सुनवाई के दौरान माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया गया था।

न्यायालय के आदेश के अनुपालन में बृजमनगंज पुलिस टीम ने 17 अगस्त 2026 को अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed