पवन कुमार लखीमपुर तहसील md न्यूज़

प्रसूता की हालत गंभीर
लखीमपुर खीरी के नौरंगाबाद रोड स्थित सलेमपुर कोन के पास संचालित जानकी हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान नवजात बच्ची की मौत हो गई। प्रसूता की हालत गंभीर बताई जा रही है।
परिजनों ने अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए डीएम अंजनी कुमार सिंह और सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता से शिकायत की है। शिकायत में अस्पताल के बिना पंजीकरण संचालित होने का भी आरोप लगाया गया है।
परिजनों के मुताबिक, महिला को जिला महिला अस्पताल से रेफर किए जाने के बाद जानकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। करीब पांच घंटे तक प्रसव पीड़ा के बाद डिलीवरी हुई, लेकिन नवजात की मौत हो गई और प्रसूता की हालत बिगड़ गई।
बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। अब स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद ही अस्पताल की व्यवस्थाओं और कथित लापरवाही की स्थिति स्पष्ट होगी।

6 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed