काशी प्रीमियर लीग का अगला ट्रायल वाराणसी में आगामी 23 अगस्त को एन ई आर रेलवे ग्राउंड में होगा।
​
​वाराणसी। काशी प्रीमियर लीग टी 10 के लिए आल इंडिया ओपन ट्रायल के लिए युवा खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने में मिल रहा है, काशी प्रीमियर लीग का अगला ट्रायल वाराणसी में आगामी 23 अगस्त 2026 होना है, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों व उत्कृष्ट कोच, आयोजकों के नेतृत्व में आयोजित काशी प्रीमियर लीग द्वारा बताया गया कि यह मैच अपने यूपी के लिए बहुत बड़ा मौका है। जिसका लाभ निश्चित रूप से नए खिलाड़ियों को मिलेगा।
​काशी प्रीमियर लीग में मैन ऑफ़ द सीरीज़, मैन ऑफ़ द मैच, बेस्ट बॉलर, बेस्ट बैट्समैन के साथ ही विजेता टीम का पुरस्कार दिया जाएगा, यह मैच लाइव देखा जाएगा। टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर और सारे क्रिकेटरों को होटल ट्रैवल दिया जाएगा। फाइनल मुकाबले में अति विशिष्ट सेलिब्रिटी अतिथियों से मुलाकात होगी।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *