
राहुल गांधी ने ओबीसी की राजनीतिक हिस्सेदारी बढ़ाने और संगठन को सशक्त बनाने पर दिया जोर: अशोक विश्वकर्मा
राहुल ने नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर आज ओबीसी विभाग के जिला, शहर अध्यक्षों व पदाधिकारियों से किया संवाद
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने बताया है कि नई दिल्ली अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय (इंदिरा भवन) में आज नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिला व शहर अध्यक्षों और पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक और संवाद किया। उन्होंने मुख्य रूप से आगामी चुनावों की रणनीति, संगठन को मजबूत करने और जनगणना व सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की तथा संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने और स्थानीय व आगामी चुनावों में ओबीसी वर्ग की राजनीतिक हिस्सेदारी बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने देश में जातिगत जनगणना की मांग और उससे जुड़े विभिन्न प्रावधानों व राजनीतिक रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया।जिला और शहर स्तर पर कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी के विजन को आगे बढ़ाने का निर्देश दिया। कार्यक्रम में ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जय हिंद सहित विभिन्न राज्यों और जिलों से आए हुए सैकड़ो ओबीसी जिला शहर अध्यक्ष और राज्यों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
![]()
