गोण्डा- छपिया थाना में नए प्रभारी निरीक्षक के रूप में उमेश कुमार ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया। थाने पहुंचने के बाद उन्होंने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कीं और पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों से क्षेत्र की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

पदभार संभालने के बाद प्रभारी निरीक्षक ने थाना परिसर का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में अपराध की स्थिति, पुलिसिंग व्यवस्था तथा लंबित मामलों के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उमेश कुमार ने कहा कि क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता रहेगी। अपराधियों के खिलाफ नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की जाएगी और पुलिस कार्यप्रणाली में किसी तरह की लापरवाही को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि थाने पर आने वाले फरियादियों की बात गंभीरता से सुनी जाए तथा उनकी शिकायतों का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण किया जाए। साथ ही आमजन के साथ सम्मानजनक व्यवहार रखते हुए पुलिस की जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पालन करने के निर्देश दिए। नए प्रभारी निरीक्षक के पदभार संभालने के साथ ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा जनता की शिकायतों के त्वरित निस्तारण की दिशा में पुलिस की सक्रियता बढ़ने की उम्मीद है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *