एम डी न्यूज़
बरेली मे समाजवादी छात्र सभा ने बुधवार को बरेली कॉलेज में जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन फीस वृद्धि और छात्रों की समस्याओं के विरोध में किया गया। छात्र नेताओं ने महाविद्यालय के प्राचार्य का घेराव कर अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में छात्र नेता और कार्यकर्ता कॉलेज परिसर में एकत्र हुए। उन्होंने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्र नेताओं ने ज्ञापन में व्यावसायिक और स्नातक पाठ्यक्रमों में की गई फीस वृद्धि को तुरंत वापस लेने की मांग की गई। छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराने और छात्र संघ चुनाव जल्द से जल्द बहाल कराने की मांग भी की। छात्र नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर समयबद्ध और सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो छात्र हितों की रक्षा के लिए चरणबद्ध एवं आंदोलन किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन की होगी।
रिपोर्टर गौरव सक्सेना एम डी न्यूज़ बरेली।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *