रुदौली विधायक रामचंद्र यादव की पहल पर गुरुवार को रुदौली ब्लाक सभागार में दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण एवं विशेष परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ विधायक रामचंद्र यादव द्वारा किया गया। इस शिविर में प्रातः 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक दिव्यांगजनों का परीक्षण एवं पंजीकरण किया गया। एलिम्को की टीम द्वारा 40 दिव्यांगजनों का पंजीकरण किया गया। जिमसें 10 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, 21 ट्राई साइकिल, 18 सहायक उपकरण व 4 कृत्रिम अंग के लिए पंजीकरण किया गया।

वही शिविर को संबोधित करते हुए विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांग व्यक्तियों की हर संभव सहायता के लिए काफी गंभीर है। दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाना योगी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न अंग हैं। हमें उनके आत्मसम्मान की रक्षा करते हुए उन्हें समान अवसर प्रदान करना चाहिए। आगे श्री विधायक ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे निःशुल्क शिविर निरंतर आयोजित किए जाएंगे। यह पहल तहसील स्तर पर दिव्यांगजनों को उनके अधिकारों और सुविधाओं तक पहुँच आसान बनाने के लिए की जा रही है। शिविर के दौरान दिव्यांगजनों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विधायक की इस पहल से उन्हें न केवल आर्थिक सहायता मिलेगी, बल्कि आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी नई राह खुलेगी। इस अवसर पर बीडीओ रुदौली अखिलेश गुप्ता, दिव्यांग कल्याण सेवा समिति अयोध्या उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विधि चंद्र यादव, एखलाक अहमद खान, मो नफीस, अजय कुमार यादव, चंद्रमुखी, फूल कली, बाबा राम गनेश, मो राईस, शुभाष चंद्र, मुन्नी लाल सहित दर्जनों दिव्यांगजन उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *