एम, डी, न्यूज़, चैनल। मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद, की रिपोर्ट।
मुज़फ्फरनगर, थाना रामराज। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा, व जानसठ क्षेत्राधिकारी ऋषिका सिंह ,के दिशा निर्देशन में वांछित वारंटी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवंम थाना रामराज प्रभारी ज्ञानेंद्र सिरोही, के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक,20,08,2026, को थाना रामराज पुलिस टीम, देवल चौकी प्रभारी जोगिंदर सिंह ढिल्लों, कांस्टेबल गोरव कुमार, कांस्टेबल विनेश कुमार,आदि ने ग्राम जमालपुर पुल के पास नहर पटरी पर चेकिंग अभियान चलाया हुआ था।

चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया नजदीक आने पर पुलिस टीम ने उसे रूकने का इशारा किया तो वह नहीं रुका तथा भागने लगा पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त का पीछा कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की तलाशी लेने पर अभियुक्त के पास से , 01,तमंचा ,12, बोर , 01,जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्त ने अपना नाम कपिल पुत्र सददे निवासी ग्राम देवल थाना रामराज जनपद मुजफ्फरनगर बताया। अभियुक्त के खिलाफ थाना रामराज पर दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।
![]()
