मुजफ्फरनगर,,मीरापुर क्षेत्र। अवगत करा दे कि आज दिनांक 20,08,2026, को मीरापुर क्षेत्र बारिश के कारण हाईवे पर जलभराव होने कारण विद्युत खंभे के पास 11 हजार वोल्ट की लाइन में करंट उतरने से एक बैल की मौके पर ही मौत हो गई। बैलगाड़ी पर सवार तीन भाई इस हादसे में बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और विद्युत विभाग को सूचना दी गई। मोहल्ला नमक मंडी निवासी शमसुद्दीन, सोनू ,व मोनू, पुत्र करमुद्दीन बैल-बुग्गी लेकर खेत से चारा लेकर वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही मीरापुर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो ज्यादा बारिश होने से हाईवे पर जलभराव होने के कारण वहा खड़े विद्युत खंभे के पास अचानक बैल करंट की चपेट में आ गया। करंट लगते ही बैल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

बैलगाड़ी पर बैठे तीनों भाई अचानक हुए हादसे से घबरा गए और किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने विद्युत विभाग को सूचना दी। इसके बाद विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और खंभे में आ रहे करंट को ठीक किया। ग्रामीणों ने बताया कि जलभराव के बीच विद्युत खंभे में करंट उतरना गंभीर लापरवाही है और इससे बड़ा हादसा भी हो सकता था। बैल की मौत से किसान परिवार को आर्थिक नुकसान हुआ है। शमसुद्दीन ने बताया कि बैल उनके लिए बेहद जरूरी था और खेती-किसानी तथा चारा लाने के काम में इस्तेमाल होता था। बैल की मौत के बाद उनके सामने काम को लेकर भी परेशानी खड़ी हो गई है। उन्होंने विद्युत विभाग और प्रशासन से बैल की मौत का उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *